देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत विकास परिषद देहरादून ग्रेटर शाखा द्वारा होटल ग्रैंड लिगेसी-प्राइम में धूमधाम से देशभक्ति के साथ हरियाली तीज के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक खेलो के साथ मनाया गया। आजादी का अमृतमहोत्सव पर तेरी मिट्टी में मिल जावा दिल बन के खिल जावा ऐ मेरे वतन वतन आबाद रहे तू  रुद्र पंवार एवँ सौम्या, विदुषी एवँ सृष्टि  की प्रस्तुति ने देश भक्ति से सबको भर दिया वही बरसो रे मेघा बरसों रे मेघा मेघा पर प्रिया पँवार और आदिति एवँ आयुषी ने सावन आयो रे की महिलाओं में तीज की उमंग भर दी। नन्ही वैष्णवी केस्टवाल द्वारा गणेश वन्दना एवँ सलामे इश्क मेरी जॉन कबूल कर लो पर सबके दिलों पर अमिट याद छोड़ गयी। शाखा की महिलाओं ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर  हॉल में उपस्थित सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अन्त में गढवाली नृत्य प्रस्तुति पर तो सदस्य स्टेज पर नाचने लगे।

मुख्य अतिथि डॉ गीता खन्ना, अध्यक्ष उत्तराखंडबाल संरक्षण अधिकार आयोग ने अपने अभिभाषण में महिलाओं को तीज की बधाई दी एवँ आजादी का अमृतमहोत्सव पर सबको बधाई के साथ के साथ आहवान किया कि क्यों ना भारतीय क्लब भारत विकास परिषद के सदस्य बने क्योकि लॉयन्स, रोटरी, इनरव्हील क्लब में रोयल्टी विदेशों को जाती है। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात अभी देश के विकास में हम सबको मिलकर कार्य करने का प्रेरित किया जिससे हमारा देश विश्वगुरू बन सके। शाखा अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए तीज, आजादी के अमृतमहोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तीज एवँ आजादी का अमृत महोत्सव पर छोटी छोटी कविताएं सुनाई। कार्यक्रम का संचालन सारिका चौधरी ने किया एवँ महिलाओं को मनोरंजक खेल अनिता गुप्ता ने खिलाये। कार्यक्रम का संयोजन शाखा की महिलाओं नीतन बन्सल, अनिता गुप्ता, कविता सोती एवँ मनीषा बहल ने किया। अन्त में प्रस्तुति देने वाले बच्चों का मोमेन्टो के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारियों के साथ सदस्य एवँ उनके परिवार/मित्रों ने सहभागिता की।