फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 2 सितंबर को होगी रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क) : बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की जिंंदगी पर आधारित नेटफ्लिक्स सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज को करण जौहर और अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस की है. यह सीरीज बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर रोशनी डालती है. सीरीज में यह देखने का मिलेगा कि पर्दे पर चकाचौंध दिखने वाली स्टार्स लाइफ असल में कितनी सच है. सीरीज में दिखया जाता है कि वे कैसे करियर और घर को मैनेज करती हैं. साथ ही इन सेलेब्स की वाइफ के लाइफस्टाइल को भी हाइलाइट किया जाता है. यह सीरीज 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जा रही है. बता दें, सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था







