देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रविवार को रॉबस्ट वर्ल्ड रॉबस्ट वर्ल्ड के संस्थापक शुभ विश्नोई द्वारा देहरादून के टाउन हॉल देहरादून में स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवशाली इतिहास ,बलिदान , प्रेरणा की याद व स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया साथ ही उन्हें उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के विभिन्न उत्कृष्ट कार्य  मै उनके योगदान के लिए उनको सम्मानित किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली  एवं अनुज गुप्ता रहे । इस मौके पर रॉबस्ट वर्ल्ड के संस्थापक शुभ विश्नोई द्वारा बताया गया कि ये  कार्यक्रम विभिन्न  क्षेत्रों के सभी समाजसेवी व्यक्तियों के लिए किया गया था जिसने विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा देश सेवा के उत्कृष्ट कार्य में अपना सहयोग दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य उन सभी समाजसेवियों को प्रोत्साहन व जागरूक करना है जो समाज सेवा के कार्यों में सदैव अपना योगदान देते रहे है उन्होंने बताया इस तरीके के कार्यक्रम निरंतर व समाज की जागरूकता के लिए करवाते रहे हैं और आगे भी इसी तरह निरंतर तरीके से करवाते रहेंगे।

इस कार्यक्रम की घोषणा शुभ विश्नोई द्वारा 14 मई मसूरी में प्रेस वार्ता के दौरान की गई थी जिसमें एक गूगल लिंक के द्वारा सभी समाज के समाजसेवियों को चुनने का अवसर रॉबस्ट वर्ल्ड की तरफ से दिया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग जुड़े और और साथ ही एक कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया गया जिसको social service youth award  का नाम दिया जिसमें विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिससे वहां पर्यावरण के प्रति जागरूक  रह सके। उन सभी बच्चों व समाजसेवियों में से उत्कृष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान दिया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम हमारे समाज को जागरूक व मजबूत करने में एक मशाल वाहक की तरह कार्य कर रहे हैं और वह स्वयं ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में हमेशा तत्पर रहेंगे । डॉ अंतिम, डायरेक्टर, पॉली किड्स आईएसबीटी ब्रांच भी मौजूद थे। वहीं उनकी छात्राओं ने भी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। 

#shubhbishnoi #robustworld #vinodChamoli #ShubhBishnoi #MrShubhBidhnoi,