जनपद में त्यागियों के एक ओर गांव में लगे भाजपा के खिलाफ पोस्टर, बीजेपी नेताओं का आना मना
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर त्यागी समाज की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही हैं, मुजफ्फरनगर के गांव रोहाना कला में बुधवार की शाम को त्यागी समाज के लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी नेताओं के खिलाफ पोस्टर चस्पा कर दिए। दीवारों पर चस्पा हुए बड़े-बड़े पोस्टरों में बॉय काट बीजेपी और बीजेपी नेताओं का आना मना लिखा गया। पोस्टर में साफ लिखा है “त्यागी समाज के सम्मान में रोहाना कला मैदान में”। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के अलग-अलग गांव में त्यागी समाज ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। त्यागी समाज के लोगों ने गांव के बाहर पोस्टर चस्पा करते हुए बीजेपी नेताओं को गांव में ना आने की चेतावनी दी है। श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई को लेकर त्यागी समाज खासा नाराज है। त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी पर एकतरफा कार्रवाई होने का आरोप लगाया है।







