मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
(बॉलीवुड डेस्क) : बीते कुछ समय से बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी। लेकिन अब बिपाशा ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर बिपाशा के फैंस को मिली फैंस इनके इंस्टाग्राम पर जाकर बिपाशा बसु को बधाई देने का तांता लग गया.







