UKSSC पेपर लीक मामला: सीएम धामी के सख्त कार्यवाही के निर्देश, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियाओं पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था। इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।
#cmpushkarsinghdhami,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




