राकेश टिकैत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने राकेश टिकैत के खिलाफ प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच कर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इसके लिए एक ज्ञापन पत्र भी एटा के अपर जिला अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार को सौंपा हैं. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राकेश टिकैत जैसे नेताओं ने किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करके जगह-जगह आंदोलन कराए जिसका नुकसान किसानों को बिल वापसी के रूप में उठाना पड़ा. जिसमें किसानों पर जगह-जगह मुकदमें भी लगे. जबकि आंदोलन के नाम पर राकेश टिकैत ने देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश मे अराजकता फैलाने के उद्देश्य से बेहिसाब धन अर्जित किया. जिसके चलते 26 जनवरी 2021 को देश को शर्मसार करने वाली घटना को राकेश टिकैत के गुर्गों द्वारा अंजाम दिया गया. पवन ठाकुर ने किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पिछले 40 सालों में उनके परिवार की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी की सीबीआई जांच कराने की मांग की. उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लिखा कि राकेश टिकैत द्वारा किसान बिल के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर 2020-21 मे हुए आंदोलन मे देश विरोधी ताकतों से फंडिंग ली गई. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टिकैत और उनके निजी सहयोगियों ने नोएडा समेत अन्य महानगरों में सरकारी अधिग्रहण के नाम पर बिल्डरों के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की.







