बॉबी देओल के साथ फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' से अनन्या बिड़ला करेंगी डेब्यू
(बॉलीवुड डेस्क) । बॉबी देओल ,कुणाल कोहली की फिल्म श्लोक- द देसी शेरलॉक में नजर आएंगे। बॉबी ने इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, श्लोक.. पहला दिन। वहीं कुणाल ने लिखा, आज मैं अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। श्लोक द देसी शेरलॉक में बॉबी के अलावा अनन्या बिड़ला भी नजर आएंगी। इस फिल्म से अनन्या बिड़ला अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर के रूप में की है। वह इलेक्ट्रो पॉप और पॉप जॉनर के गाने गाती हैं। इसके अलावा उन्होंने सेएन किंगस्टन और एफ्रोजैक जैसे सिंगर्स के साथ कोलैब्रेट किया है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




