सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इससे पहले 15 अगस्त, 2020 को रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। रैना एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। रैना आगामी घरेलू सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे। रैना ने ट्वीटर पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक पूर्ण सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर व मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




