सपा कार्यकर्ता ने आरएलडी विधायक अनिल कुमार का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । आरएलडी और सपा ने विधानसभा चुनावों में मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन अब कही न कही महागठबंधन में दरार पड़ती दिख रही हैं इसी क्रम में महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ता के द्वारा पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का पुतला फूंका गया है। सपा कार्यकर्ता इसरार अल्वी का कहना है कि वह किसी भी त्यौहार पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो होर्डिंग फ्लैक्स पर नहीं लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरकाजी विधायक अनिल कुमार खुद को राष्ट्रीय लोकदल का विधायक बताते हैं, जबकि उनकी जीत में सपा कार्यकर्ताओं का भी बहुत बडा योगदान हैं। इसी से आक्रोशित होकर डॉ इसरार अल्वी ने अनिल विधायक का पुतला फूंका है। कहा कि वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपने किसी होर्डिंग पोस्टर पर फोटो नहीं लगाते वह उनसे घृणा करते हैं। उन्होंने पुरकाजी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हम किसी कार्यकर्ता को उनके पास भेज देते है तो वह उसका काम भी नहीं करते हैं और कहते है कि वह आरएलडी के विधायक हैं। उनका कहना है कि विधानसभा के गठबंधन चुनाव में उन्होंने झोली भर कर वोट दिलवाई थी। डॉ इसरार अल्वी का आरोप है कि वह मुसलमानों की पीड़ा नहीं सुनते हैं। जबकि मुस्लिम समाज ने उन्हें वोट दी थी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान में मांग करते हैं कि उनकी विधायकी निरस्त की जाए। उन्होंने कहा उन्होंने अपने पेट्रोल पंप पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा लगाया हुआ था जो व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता है उसे विधायक रहने का कोई अधिकार नहीं है।







