पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण !
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं। इन्हीं कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार 22 सितंबर को पीएमओ से लाइव लेंगे। इसके लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे। उसी वर्ष उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत 700 करोड़ रुपये की तीन चरणों में पूरी होने वाली पांच बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया था। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पीएम मोदी केेदारनाथ पुनर्निर्माण का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।
#pushkarsinghdhami ,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




