श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका
नोएडा,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पिछले कई दिनों से जेल में बंद श्रीकांत को फिलहाल जमानत नहीं मिल पाई है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट मांगा है, जिसके कारण उनकी जमानत याचिका पर फैसला नहीं हो सका। हाईकोर्ट ने अब 17 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है। ऐसे में श्रीकांत त्यागी को अभी कुछ और दिनों तक जेल में ही रहना होगा। न्यायमूर्ति मयंक जैन की अदालत में जमानत याचिका संख्या 41453 पर सुनवाई हुई। इस मामले में श्रीकांत त्यागी की ओर से वरिष्ठ अधिकवक्ता अमृत राय मिश्रा ने मुकदमें की पैरवी की। जिसमें हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट मांगा है, इस मामले में कोर्ट ने 17 अक्टूबर को जमानत अर्जी सुनवाई के लिए पेश हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि महिला से बदसलूकी मामले में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिसमें श्रीकांत त्यागी करीब 42 दिनों से जेल में है। गैंगस्टर मामले में बृहस्पतिवार को श्रीकांत त्यागी की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई की गई थी।







