श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया
(स्पोर्ट्स डेस्क): श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. श्रीलंका टीम ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब पर कब्ज़ा किया, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो शुरूआत में सही साबित होता लग रहा था, लेकिन भानुका राजपक्षे ने आखिरी चार ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. राजपक्षे ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाए. दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था. चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षे ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गए. श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. गेंदबाजों की कारण ही श्रीलंका टीम खिताब जीतने में सफल रही. प्रमोद मधूसन ने अपने चार ओवर के कोटे में 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 17वें ओवर में गेंद वानिंदु हसरंगा को थमाई और उन्होंने तीन अहम विकेट ही ओवर में चटका दिए, जिससे पाकिस्तान टीम बैकफुट पर चली गई और श्रीलंका मैच जीत गया. पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ ही अच्छा खेल दिखा पाए. उनके अलावा सभी बल्लेबाद बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. बाबर आजम 5 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए और फखर जमां अपना खाता तक नहीं खोल पाए. मोहम्मद रिजवान ने तूफानी 55 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.







