कांग्रेस के आरएसएस पर किये गये ट्वीट पर बढ़ा विवाद, इस फोटो पर मचा है बवाल...
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें आरएसएस (RSS) की ड्रेस में आग लगी तस्वीर शेयर की. फोटो में आरएसएस की ड्रेस में नीचे से आग जलती दिख रही है और तस्वीर पर लिखा है, '145 days more to go.' कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं.
आरएसएसको लेकर किए गए विवादित ट्वीट पर बवाल शुरू हो गया है और इस पर भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि परिवार के इशारे पर संघ का अपमान किया गया है. भाजपा के संबित पात्रा ने कहा, 'यह 'भारत जोड़ो यात्रा' नहीं, बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग लगाओ यात्रा' है. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने ऐसा किया है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए.'







