मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । राष्ट्रीय लोक दल ने मुजफ्फरनगर में 6 विधानसभाओं में नये प्रभारी नियुक्त किए है। रालोद मंडल प्रभारी योगेंद्र सिंह ने 6 विधानसभाओं में नये प्रभारियों की घोषणा की है। जारी पत्र के मुताबिक बुढ़ाना से बाल किशोर त्यागी प्रभारी बने, मीरापुर से हाशिम रजा जैदी, खतौली से भूपेंद्र सिंह राठी, सदर विधानसभा से मनोज प्रभारी, पुरकाजी से तारिक मुस्तफा व चरथावल से रंजनवीर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।