गोवा कांग्रेस में बड़ी टूट, 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें कि एक तरफ तो कांग्रेस की इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, दूसरी तरफ गोवा में बड़ी टूट की खबर सामने आ गई. गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी में चुनाव हुए थे. एनडीए के 25 विधायक हैं और वहीं कांग्रेस के 11 एमएलए थे, अब 8 बीजेपी में शामिल हो गए तो तीन बचे हैं. गौरतलब है कि जुलाई में ऐसी खबरें थीं कि शीर्ष नेता दिगंबर कामत और माइकल लोबो सहित कम से कम छह कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने तब स्पीकर से कामत और लोबो को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने के लिए कहा था.







