एक बार फिर फिल्म 'मैदान' में प्रशंसकों के दिल पर राज करेंगे अजय देवगन
(बॉलीवुड डेस्क) | अजय देवगन की स्पोर्ट्स फिल्म 'मैदान' 17 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिये वह एक बार फिर प्रशंसकों के दिल पर राज करेंगे। अजय की 'मैदान' अज्ञात नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी है, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। 'बधाई हो' फेम अमित रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित 'मैदान' में प्रियामणि, गजराज राव और जाने-माने बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता द्वारा निर्मित, पटकथा और संवाद क्रमश: साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




