नारी शिल्प मन्दिर कन्या इंटर कॉलेज ने भारत को जानो प्रतियोगिता मे किया प्रथम स्थान प्राप्त
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत विकास परिषद देहरादून ग्रेटर शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण अन्तरविधायलिय का आयोजन अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक मे आयोजित किया गया। कनिष्ठ वर्ग मे 7 विधालयों एवं वरिष्ठ वर्ग मे 6 विथालयों की टीम ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग मे फूल चन्द नारी शिल्प मन्दिर कन्या इण्टर कालेज की टीम प्रथम, महाबीर जैन महिला इण्टर कालेज द्वितीय, श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में अखिल भारतीय महिला आश्रम की प्रथम, महाबीर जैन महिला इण्टर कालेज द्वितीय, श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई आई टी रूड़की के प्रोफेसर एवँ भारतीय विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ रजत अग्रवाल रहे उन्होंने शाखा द्वारा हिन्दी माध्यम स्कूल, कॉलेज में छात्र-छात्राओं के मध्य प्रथम चरण में 887 मे विधालयो में जाकर प्रथम चरण की प्रातियोगिता आयोजित करने की भूरि भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम संयोजिका तनुश्री गुप्ता ने अवगत कराया कि प्रत्येक विद्यालय के प्रथम एवँ दिव्तीय स्थान छात्र-छात्राओं ने आज के अन्तरविधायलो में प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इं पण्डित सुबास चन्द्र शतपथी प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने भी बच्चों को आशीर्वाद एवँ आगे बढ़कर अपनी पढ़ाई के प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा ने प्रातियोगिता को सफल आयोजन के लिये श्रीमती सारिका चौधरी महिला संयोजिका, अनिता गुप्ता, कविता सोती, नीतन बन्सल, सुश्री युविका नेगी एवँ वरिष्ठ सदस्य श्री नरेन्द्र गोयल जी हृदय की गहराई से धन्यवाद दिया। महिला आश्रम की चेयरपर्सन श्रीमती सविता अग्रवाल एवँ कार्यकारिणी का भी आभार प्रगट किया जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल नही होता। कार्यक्रम में शाखा के सदस्य श्री वेद प्रकाश अग्रवाल, डॉ एन एस विर्दी, अनिल कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, पंकज नेगी, आदि के साथ बच्चों के माता पिता, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।







