लोकदल विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने सीएम योगी से मुलाकात कर गन्ना भुगतान समेत कई मांगे रखी
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। आज मुख्यमंत्री आवास पर लोकदल के विधानमंडल दल के नेता व बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने क्षेत्र के विकास की बात रखी। इसके साथ ही बकाया गन्ना भुगतान, आगामी सत्र 2022-23 के गन्ना रेट बढ़ाने के साथ-साथ लगातार वर्षा के कारण धान व गन्ने की फसलों में हुए भारी नुक़सान के लिये मुआवज़े को लेकर विस्तार से चर्चा की।







