(बॉलीवुड डेस्क)| अभिनेता तुषार कालिया ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विजेता की ट्रॉफी के लिए शीर्ष पांच प्रतियोगी रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया मैदान में थे, लेकिन तुषार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और ट्रॉफी के साथ साथ 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक कार जीती। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुई थी। यह 2 जुलाई को तुषार कालिया, फैसल शेख, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलाइक, मोहित मलिक, राजीव अदतिया, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, जन्नत जुबैर, कनिका मान, सृति झा, चेतना पांडे, अनेरी वजानी और एरिका पैकर्ड सहित 14 प्रतियोगियों के साथ शुरू हुई थी।