टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 1-2 से अपने नाम किया
(स्पोर्ट्स डेस्क) : हैदराबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी, सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद इंडिया ने शानदार वापसी की और आखिरी दोनों मुकाबले अपने नाम कर लिए. तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए और भारत के सामने सीरीज जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवरों में 187 रन बनाते हुए 6 विकेट से ये मैच जीत लिया. टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली ने 63 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए. आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई.







