(स्पोर्ट्स डेस्क): बुधवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, इस सीरीज का पहला टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रेस्ट दिया गया है. पहले टी20 में हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. पंत पांच नंबर पर और कार्तिक छह नंबर पर खेलते दिखाई देंगे. इसके बाद सात नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलेंगे. पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था. केएल राहुल और रोहित शर्मा ही पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीन नंबर पर विराट कोहली और चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना भी तय है.