(बॉलीवुड डेस्क): फिल्ममेकर दीपक मुकुट की फिल्म बाल नरेन काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म में छोटे बच्चों का कहानी को दिखाया गया है, जो स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते हैं. साफ शब्दों में लिखा जाए तो ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर बनाई गई है. भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित फिल्म 'बाल नरेन' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को दीपक मुकुट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म बाल नरेन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर रिलीज के साथ दीपक ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया है.