(बॉलीवुड डेस्क): टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी. शादी के बाद उनका ये पहला करवा चौथ होगा , अंकिता लोखंडे ने  कहा की वह पिछले 2-3 सालों से करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं 2-3 साल से करवा चौथ मना रही हूं. अब जब मैंने अपने पति से शादी कर ली है तो मैं उनके लिए व्रत रखकर बहुत खुश हूं.” एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि, उनके पति विक्की जैन ने उन्हें गिफ्ट देने का वादा किया है, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.