(स्पोर्ट्स डेस्क): सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हट गए हैं. भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि अब तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं किया है. BCCI में सौरव गांगुली को कोई सपोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें निराश होकर BCCI के अध्यक्ष पद को छोड़ना पड़ा है.  BCCI से निकलने के बाद पहली बार भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मीडिया के सामने आए हैं. सौरव गांगुली ने कहा, 'मैं पांच साल तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का अध्यक्ष रहा. फिर मैं तीन साल तक BCCI का अध्यक्ष भी रहा. इन सभी जिम्मेदारियों को संभालने के बाद मुझे जाना होगा और अब मैं कुछ और करूंगा.