खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  हिमाचल प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है , चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के एलान के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 17 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. हिमाचल में एक ही फेज में चुनाव होगा. 27 तक नामांकनों की स्क्रूटनी होगी. 29 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे. वोटिंग 12 नवंबर को होगी, 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए भी एक सुविधा पोर्टल बनाया गया है. जहां उन्हें आपराधिक मामलों समेत अन्य चीजों की जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही समाचार पत्रों में 3 बार इस संबंध में जानकारी भी प्रकाशित करानी होगी.

#AssemblyElections2022, #HimachalPradeshelection, #Gujratelection2022, #ElectionCommissionPressconference,