(स्पोर्ट्स डेस्क): पूरे भारतवासियों के लिए आज गर्व का पल हैं भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 51 रनों की पारी खेली. फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से फेल नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी. भारत के ओर से रेनुका सिंह ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किया. स्मृति मंधाना ने फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबां लीं. उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल थे. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान दिया. दोनों ही खिलाड़ी अंत तक आउट नहीं हुईं और टीम इंडिया को जीत दिला दी.

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.  महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल गेंदबाज़ी की. मुख्य गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा राजेश्वरी गायवाजड ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं स्नेहा राणा ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके. श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोक दिया. 66 रनों के मिले टारगेट को टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया.