देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हुआ है. जहां पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम जाने वाला पुराना रास्ता था. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे. इस हादसे में सभी सवार लोगों की मौत हो गई है. केदारनाथ से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगलवार को क्रैश हो गया. जिस वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, तब उसमें पायलट समेत सात लोग सवार थे. सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जाने के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान हादसा हुआ है. 

केंद्रीय गृह मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केदारनाथ हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुखद है. इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.'

इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं. सीएम धामी ने अपने ट्वीट में लिखा, "केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दुखद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है."

 

#Uttarakhand Helicopter Crash, #Kedarnath Helicopter Crash,