टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने पहले वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय टीम अपना पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तन के साथ 23 अक्टूबर को खेलेगी. उससे पहले टीम इंडिया ने अपना पहला वार्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला. वार्म अप मैच में भारत के ओपनर्स ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर टू्र्नामेंट का शानदार आगाज कर दिया है. अब उम्मीद कि पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में भी भारत के ओपनर्स इसी अंदाज में रन बटोरकर धमाका करेंगे. केएल राहुल ने केवल 27 गेंद पर अर्धशतक जमाकर धमाका कर दिया. क्रीज पर उतरते ही राहुल ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और पलक झपकते ही अर्धशतक ठोक दिया. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, वहीं सूर्याकुमार यादव ने 50 रन की पारी खेली. टीम इंडिया ने पहले वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे. इस टारगेट के जबाव में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑल आउट हो गई.
#T20 World Cup2022 ,







