(बॉलीवुड डेस्क) : दुनियाभर में खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं सुंदरता की इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम टॉप 10 में शामिल है. वहीं साइंस के अनुसार हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया गया है. इसके अलावा बेयॉन्से और किम कार्दशियन ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है. दीपिका पादुकोण दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में एकमात्र भारतीय हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री को इस लिस्ट में नौवें स्थान पर रखा गया था, जिसे एक वैज्ञानिक ने घोषित किया है. यूके स्थित प्लास्टिक सर्जन, डॉ जूलियन डी सिल्वा ने हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को घोषित करने के लिए 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' नाम एक प्राचीन ग्रीक तकनीक से नवीनतम कम्प्यूटरीकृत मानचित्रण रणनीति का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने दुनिया की सुंदर महिलाएं बताई हैं.