देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अक्टूबर को बद्रीनाथ पहुचने का कार्यकम प्रस्तावित है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बद्रीनाथ, केदारनाथ दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे, 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बद्रीनाथ पहुचने का कार्यकम प्रस्तावित है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।  इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम के माना स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद धामी ने बद्रीनाथ में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धाम के मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसको पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। PM माना गांव जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

#cmpushkarsinghdhami ,