टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में 5 रनों से बांग्लादेश को दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर दिया है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए थे. इसके जवाब में बारिश के चलते बांग्लादेश की टीम को 16 ओवर में 151 रन बनाने थे, लेकिन वह 145 रन ही बना सकी. टीम इंडिया चार में से तीन मैचों में जीत हासिल कर चुकी है और अब टीम का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो गया है. टीम अपना अगला मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 6 नवंबर, रविवार को खेलेगी. इस टी20 विश्व कप में अब तक टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच' कोहली के 44 गेंद में नाबाद 64 रन तथा राहुल के पचासे के दम पर भारत ने छह विकेट पर 184 रन बनाए थे. वहीं, अर्शदीप सिंह ने इस मैच में गेंदबाज़ी कराते हुए 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए .
#T20 World Cup 2022 ,







