इमरान खान पर हमले के बाद पाकिस्तान में तनाव
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान में उथल पुथल का माहौल हैं किस्तान में इमरान खान की पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर हमलावर हो गए हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद से ही पाकिस्तान में हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुजरांवाला में इमरान खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सरकार विरोधी मार्च निकाल रहे थे. इमरान खान एक खुली गाड़ी में सवार होकर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वहां गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई. बंदूकों का रुख इमरान खान की तरफ होता है, जिसमें इमरान खान के पैर में कई गोलियां भी लगती हैं. साथ ही इमरान के नजदीक उनकी पार्टी के कुछ नेता भी घायल होते हैं. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसका एक वीडियो भी सामने आया, इस वीडियो में हमलावर इमरान खान की हत्या की बात कर रहा है. उसका कहना था कि इमरान देश को गुमराह कर रहे हैं, इसीलिए वो उनकी हत्या करना चाहता था.







