दिल्ली में प्रदूषण की मार, कल से प्राइमरी स्कूल बंद
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते प्राइमरी स्कूल बंद करने का एलान किया, सीएम केजरीवाल ने साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ऑड-ईवन स्कीम पर भी विचार कर रही है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हवा काफ़ी ख़राब हो गई है, लोगो को सांस लेने में दिक़्क़त हो रही है. इसके कई पहलू हैं और यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है. दिल्ली, चरखी दादरी, जींद, मानेसर, फरीदाबाद सब जगह गंभीर स्थिति है. इसके लिए जिम्मेदार आम आदमी पार्टी नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी ज़्यादा हो गया है. लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है. ये सिर्फ़ दिल्ली की नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है. दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी के कई शहरों में हवा बेहद ख़राब चल रही है. केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके लिये कई लोकल कारण है. एक राज्य की गाँव एक राज्य में नहीं रहती इधर से उधर जाती है. केन्द्र सरकार को कदम उठाने चाहिये. उन्होंने कहा ये समय राजनीति का या गाली देने का नहीं है. दिल्ली सीएम ने कहा कि पंजाब में पराली जल रही तो इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, क्योंकि वहां पर हमारी सरकार है. दिल्ली सीएम ने कहा कि इस मामले में किसानों के साथ मिलकर कई कदम उठाए जाएंगे और अगले साल तक इसके नतीजे दिख जाएंगे.







