सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफार्म पर कर रहे डेब्यू
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी वेब सीरीज धारावी बैंक से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया, इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका है। वेबसीरीज की कहानी एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी थलाइवन की भूमिका में दिखाई देंगे, जो कि धारावी के क्राइम सिंडिकेट के सरगना हैं। विवेक ओबेरॉय जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में हैं। टीजर मुख्य रूप से इन्हीं दोनों किरदारों के टकराव पर आधारित है। सुनील शेट्टी ने टीजर साझा करते हुए लिखा है, “नई चीजों की तलाश जारी रहना चाहिए। इसलिए मैं यहां ओटीटी वर्ल्ड में डेब्यू कर रहा हूं। मुझे हमेशा जो प्यार दिया है, उसके लिए दर्शकों का शुक्रिया।”
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




