(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली आज 34 साल के हो गए. वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए मौजूद है. भारत को अपना अगला मैच मेलबर्न में खेलना है और विराट ने एमसीजी के ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन मनाया. विराट का करियर शानदार है और उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है. टीम इंडिया की कप्तानी संभाल चुके कोहली ने अभी तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 27 शतक, 28 अर्धशतकों की बदौलत 8074 रन हैं जबकि वनडे में उन्होंने 43 शतक और 64 अर्धशतक जड़ते हुए 12344 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक शतक और 36 अर्धशतक लगाए जिसकी बदौलत कुल 3932 रन बनाए हैं.

#HappyBirthdayViartKohli ,