आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कैलाश मानसरोवर और पीओके का उठाया मुद्दा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि कैलाश मानसरोवर भारत का है और उसे भारत का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत में मुख्य तौर पर यही धारणा है. इंद्रेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि चीन ने कोविड नाम का वायरस बनाया और 8,00,000 लाख लोगों की जान ले ली. वहीं इस दौरान भारत रक्षक के रूप में सामने आया. इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीन के लिए भारत सबसे बड़ी चुनौती है. शनिवार को जम्मू पहुंचे इंद्रेश कुमार ने सबसे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बात की. आरएसएस प्रचारक ने चीन के साथ-साथ पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया. इंद्रेश कुमार ने कहा कि पिछले 75 सालों में पाकिस्तान में एक ऐसा सप्ताह नहीं रहा, जो शांति से गुजरा हो. इंद्रेश कुमार ने इस दौरान जनता से पीओके और कैलाश मानसरोवर को लेकर प्रार्थना करने का आह्वान भी किया. उन्होंने कहा, "मैं आम जनता से अपील करता हूं कि वह रोजाना यह प्रार्थना करें कि पीओके और कैलाश मानसरोवर भारत में मिले. इंद्रेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीरी पंडितों का मुद्दा भी उठाया और घाटी के नेताओं पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास पर कश्मीरी नेता कोई बयान नहीं देते. कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग यह लोग कोई बयान नहीं देते.
#RSS,







