टी20 वर्ल्ड कप 2022 : जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बहुत ही शानदार पारियां खेली. इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. केएल राहुल ने तूफानी पारी खेली. केएल राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनायें केएल राहुल और विराट कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रन बनाने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे.







