(बॉलीवुड डेस्क): अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे। आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट अपने फैंस को बताई है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'इस बार न्यू ईयर कुत्ते के साथ। फिल्म सिनेमाघरों में 13 जनवरी 2023 को आ रही है।'