देव दीपावली में दिखा भव्य नजारा, 5100 देशी घी के दीपक जलाकर मनाया गया देव दीपावली पर्व
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को देव दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई. मंदिर महादेव महाकालेश्वर तुलतुलिया राजपुर देहरादून मे ऋषिपर्णा ( रिस्पना नदी के तट ) पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5100 देशी घी के दीपक जलाकर देव दीपावली पर्व मनाया गया | ज़िसमे विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने सुंदर रंगोलिया एवं पेंटींग बनाकर दिपोत्सव को आकर्शित रंग दिया | आज के दिन नदी के तट पर शिव मंदिर मे दीपदान करने से दीपावली के दिन की गयी लक्ष्मी पूजा का फल आज दीपदान करने से प्राप्त होता है |
आज के आयोजन मे छेत्रिय पार्षद ऊर्मिला थापा, मंदिर के संस्थापक परिवार से अजय गोयल ( सचिव बालाजी मंदिर झाज़रा ) व शक्ति सागर कौशिक, ताराचन्द , अशोक कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे |







