मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर गांव में त्यागी समाज की सभा में पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मुजफ्फरनगर आने से पहले गाजियाबाद मेरठ और आज मुजफ्फरनगर पहुंचा हूं। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मैं लगातार अपने समाज का दौरा कर रहा हूं। उसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में आया हुआ जहाँ के हमारे मांगेराम त्यागी 52 दिनों तक मेरठ में धरना प्रदर्शन पर रहे थे , उन्होंने कहा कि लगातार अपने लोगों से मिलने का काम कर रहे हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। समाज बड़े पैमाने पर समर्थन दे रहा है। समाज के जो विचार-विमर्श है। उनके जो वार्तालाप है उस पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े फैसले लेने की समाज तैयारी कर रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक बहुत बड़ी सभा करके उसमें जो निर्णय होंगे उनका खुलासा करेंगे और अपने समाज के लोगों से उसी समय अपील के माध्यम से उन निर्णय को लागू करने की कार्यवाही करेंगे।2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि 2024 का चुनाव तो 2024 में है लेकिन हम लोग तो अभी से समाज के बीच में है। उन्होंने कहा कि चुनाव सर्व समाज का होता है वर्तमान में हमारे साथ जो घटना घटी है उस घटना को लेकर समाज में बहुत रोष है। वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाज के  95 परसेंट लोग है त्यागी,भूमिहार,मौईयार,चितवार और अयंगर सहित 14 उपनामों से जानी जाने वाली जाति और भगवान परशुराम के वंशज बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी से परेशान है।