IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी सीएसके टीम का करेंगे नेतृत्व
(स्पोर्ट्स डेस्क): 2023 आईपीएल से पहले सीएसके के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की घोषणा करने के एक दिन बाद विश्वनाथन ने कहा, हर कोई जानता है कि एमएस धोनी टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं और वह टीम के लिए अपना शानदार योगदान देंगे। उन्होंने कहा महेंद्र सिंह धोनी टी20 टूर्नामेंट के 2023 सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे, धोनी के नेतृत्व में टीम आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी। विश्वनाथन ने कहा, "जहां तक रिटेन करने का सवाल है तो यह एक बहुत ही कठिन निर्णय है। जैसा कि आप जानते हैं कि सीएसके अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत भावुक रहा है और वे भी फ्रेंचाइजी के लिए इतना अच्छा योगदान दे रहे हैं। हमारे लिए रिलीज करते समय फैसला करना बहुत मुश्किल हो जाता है।" सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन. जगदीसन, सी. हरि निशांत, के. भगत वर्मा, के.एम. आसिफ और रॉबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया है, जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है।
#IPL2023,







