खतौली का चुनाव हुआ रोचक, गुर्जर पंचों ने मदन भैया का किया समर्थन !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): खतौली उपचुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं 11 सदस्य गुर्जर पंचों ने भी अभिषेक चौधरी का साथ छोड़ दिया है और मदन भैया को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, जिससे खतौली का चुनाव रोचक हो गया है। खतौली में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद रालोद के प्रवक्ता रहे अभिषेक चौधरी टिकट मांग रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया को खतौली से प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिसके विरोध में 15 नवंबर को रालोद प्रवक्ता रहे अभिषेक चौधरी ने खतौली स्थित आवास विकास कॉलोनी में अपने दफ्तर पर एक गुर्जर पंचायत बुलाई थी, जिसमें 11 सदस्य पंचों को नियुक्त किया था, जिन्हें यह अधिकार दिया गया था कि वह रात 8 बजे तक अंतिम निर्णय करेंगे। उन पंचों ने भी अपने समाज से बात करने के बाद अभिषेक चौधरी के खिलाफ फैसला दिया है। पंचों ने कहा है कि सभी 11 पंच समाज से बात करने के बाद इस फैसले पर पहुंचे है कि पूरा समाज मदन भैया के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि अभिषेक चौधरी को आज नहीं तो कल मना लिया जाएगा, लेकिन पंचों का फैसला आने के पहले ही अभिषेक चौधरी लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे और उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। गुर्जर समाज के 11 पंचों द्वारा भी मदन भैया के पक्ष में फैसला कर दिए जाने के बाद खतौली का चुनाव अब रोचक होता जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है।
खतौली की सीट पिछले दो चुनाव से भारतीय जनता पार्टी की सबसे आसान सीट मानी जाती रही है, लेकिन उपचुनाव में विपक्ष जिस तरह से लामबंदी कर रहा है और जयंत चौधरी खुद भी जिस तरह से रूचि ले रहे हैं, साथ ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत अन्य गुर्जर नेता और रालोद के सभी आठों विधायक क्षेत्र में सक्रिय हो गए है, उससे यह चुनाव रोचक होता जा रहा है। ज्ञातव्य है कि खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को कवाल दंगों के मामले में कोर्ट से दो वर्ष की सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सीट रिक्त की घोषणा कर दी थी, तत्पश्चात राज्य निर्वाचन आयोग ने खतौली में उपचुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित किया, जिसमें आगामी 5 दिसम्बर को मतदान व 8 दिसम्बर को मतगणना प्रस्तावित है।
#khabarnewindia ,







