खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेशी हुई. आफताब की पेशी पुलिस रिमांड बढ़ाने को लेकर थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. साकेत कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है. आफताब ने भी नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी है. इससे पहले पेशी को लेकर पुलिस ने कहा था कि उसे अदालत में लाने से उसे नुकसान हो सकता है क्योंकि श्रद्धा वाकर की हत्या से गुस्साए कुछ लोग, अदालत कक्ष के अंदर या अदालत परिसर में उसकी पिटाई कर सकते हैं. वकीलों के एक बड़े समूह को अदालत कक्ष के बाहर "इसे फांसी दो, इसे फांसी दो" चिल्लाते हुए सुना गया है. जिसके बाद आफताब अमीन पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया किया गया.

वही श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नये नये चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बचाव में यानि खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और चारा नहीं था। वहीं पुलिस उसे लेकर महरौली के जंगल में शव के टुकटों को ढ़ंढ़ने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस को कुछ हड्डियां तो मिलीं है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह श्रद्धा की ही हैं या फिर किसी जानवर की। साथ ही पुलिस को श्रद्धा के सिर की तलाश है ताकि यह साबित किया जा सके कि उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। 

श्रद्धा हत्याकांड मामला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है. आफताब के शातिर तरीकों से दिल्ली पुलिस भी हैरान है. आफताब ने घर के बिस्तर पर ही श्रद्धा का गला दबाया था और उसकी जान ले ली थी. इसके बाद घर में उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस हैरान है कि घर में खून का कोई धब्बा ही नहीं मिल रहा. बड़ी मुश्किल से किचन में एक जगह खून का धब्बा मिला है. आफताब इतना शातिर है कि उसने बिस्तर पर कोई सबूत नहीं छोड़ा. आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़ों को 18 पॉलिथीन बैग में बंदकर फ्रिज में रखा था. शव के टुकड़ों के साथ वो तमाम पॉलीथिन उसे सजा दिलाने के लिए जरूरी हैं. मगर न तो शरीर के सभी टुकड़े बरामद हुए हैं और न तो फ्रिज में ही खून के धब्बे मिले. बैन्ज़ीन टेस्ट करने पर भी फ्रिज में खून के धब्बे नहीं मिले. पुलिस और फोरेंसिक टीम भी हैरान है कि आखिर इसने कितने शातिर तरीके से हत्या को अंजाम दिया है. आमतौर पर पुलिस खून के धब्बों को ढूंढने के लिए क्राइम सीन पर बैन्ज़ीन नामक केमिकल फेंकती है. इससे जहां भी खून गिरा होता है, वह जगह लाल हो जाती है. मगर आफताब ने न जाने कौन से केमिकल से घर को साफ किया है कि बैन्ज़ीन से भी खून के धब्बे कत्ल की जगह नहीं मिल रहे. 

पुलिस ने कहा कि वालकर का सिर, फोन और अपराध में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हुआ है. आशंका है कि पूनावाला ने उसे पहले भी मारने की कोशिश की थी और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान उसमें पश्चाताप के कोई संकेत नहीं दिखे. पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। ज्यादातर जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में एक महीने की रिकॉर्डिंग है। श्रद्धा की मौत को छह महीने से ज्यादा हो गए हैं। पुलिस को श्रद्धा के शव को काटने वाले औजार नहीं मिले हैं। खासतौर पर वो आरी जिससे उसने श्रद्धा के टुकड़े किए , आफताब के घर से खाली फ्रिज मिला है। उससे भी कोई सबूत नहीं मिला है। मात्र फ्रिज ही सबूत है।

दिल्ली पुलिस की मानें तो आफताब एक तरफ श्रद्धा के साथ लीव इन रिलेशनशिप में था तो दूसरी तरफ उसकी अय्याशी भी जारी थी. आफताब की रंगीन मिजाजी में उसकी कई कई महिला मित्र शामिल थी, जिसके बारे में दिल्ली पुलिस को काफी इनपुट मिले हैं, ज्यादातार महिला मित्रों को आफताब ने डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया था, श्रद्धा को उसकी धोखेबाजी की भनक ना लग पाए इसके लिए वो सिम बदलता रहता था. हालांकि आफताब दिल्ली पुलिस की आखों में धूल झोंकने की कोशिश रहा है. वो अपना बयान बार-बार बदल रहा है. पुलिस को गच्चा देने में लगा है. 

आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की बीते मई की महीने में हत्या कर दी थी. इस मामले का खुलासा अब हुआ है. आफताब ने श्रद्धा वाकर के शव के 35 टुकड़े करके घर में फ्रिज के अंदर रखे थे और हर रात उन्हें फेंकने के लिए महरौली के जंगल में जाता था. इस हत्या के मामले ने सोशल मीडिया पर "लव जिहाद" पर बहस फिर से शुरू कर दी है. आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर की मुलाकात डेटिंग एप बंबल पर हुई थी. दोनों मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करते थे. उनके माता-पिता को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी, जिसके बाद वे मुंबई से दिल्ली आ गए. बीते मई के महीने में दोनों की शादी को लेकर बहस हुई थी. जिसके बाद आफताब ने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी. लड़की के पिता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. 

#Shraddha Murder Case,,