सीएम धामी से विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने मिलकर धर्मांतरण कानून पर उनकी सराहना की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के उत्तराखंड संगठन मंत्री अजय एवं प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद ने भेंट की। उन्होंने राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष में हित चिन्तक अभियान चलाया जाता है, इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी विश्व हिन्दू परिषद का हित चिन्तक बनाया गया।
#cmpushkarsinghdhami #khabarnewindia ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




