देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को  हिमाचल विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिये शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिमला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सी.टी.ओ. चौक, मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क एवं डोर टू डोर कैंपेन कर भाजपा के कर्मठ प्रत्याशी संजय सूद जी के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद शिमला, हिमाचल प्रदेश स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखंडी समाज एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर देवतुल्य जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की 
 जनता से मिल रहा अपार स्नेह व समर्थन प्रदेश में पुनः भाजपा की प्रचंड विजय का शंखनाद है।

 

#cmpushkarsinghdhami ,