देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 2012 में उत्तराखंड के पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया।  इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, उस पर उन्होंने केस देख रहीं एडवोकेट चारू खन्ना से बात की है। साथ ही इस मुद्दे पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता हमारे देश की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। 

 

#cmpushkarsinghdhami ,