खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा हैं,  उपचुनाव को लेकर बीजेपी और एसपी नेताओं की बैठकें हो रही हैं इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से अपना कैंडिडेट बनाया है.