खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी ने गुजरात में 160 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने 14 महिला उम्मीदवारों और मौजूदा 69 विधायकों को टिकट दिया है. इसके अलावा 13 अनुसूचित जाति और 14 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को बीजेपी ने टिकट दिया है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल बीजेपी के टिकट पर घाटलोडिया से चुनावी मैदान में होंगे. वहीं, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मजुरा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस से बीजेपी में आए हार्दिक पटेल वीरमगाम से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे. वही क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जाम नगर नॉर्थ ने पार्टी टिकट पर मैदान में उतारा गया. गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई थी. जिसके बाद ये लिस्ट जारी की गयी हैं