(बॉलीवुड डेस्क) : हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले ये एक्टर सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ एक साथ फिल्म 'बाप' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का चारो का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है.  पोस्टर में चारों एक्टर्स गैंगस्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं.  इसकी तस्वीर संजय दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. फिल्म के फर्स्ट लुक में चारों स्टार्स एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को विवेक चौहान निर्देशित कर रहे हैं। शेयर किए गए पोस्टर में मिथुन चक्रवर्ती बिना आस्तीन की चमड़े की जैकेट के साथ स्काउट की टोपी और माथे पर तिलक लगाए हुए हैं तो वहीं सनी देओल लंबे बालों में ऑरेंज जेल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं हैं. संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैकेट में टी-शर्ट लुक में फुल ऑफ स्वैग में नजर आ रहे हैं. फैंस को एक्टर्स का ये लुक बेहद पसंद आ रहा हैं.